उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियाव थाना क्षेत्र के करण सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बेनीगंज मजरे मिचकी ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पुत्र उदय राज के फोन में गांव के ही पुत्तन सिंह पुत्र भोला सिंह ने फोन किया और कहा कि तुम्हारे मोबाइल नंबर पर 250000 का लकी ड्रा लगा है। और तुरंत ₹22000 ट्रांसफर कर दो लेकिन उदय राज ने आवाज पहचान लिया और कहा कि दोबारा ऐसे लकी ड्रा के लिए फोन न करना और और न ही किसी प्रकार के रुपए के ट्रांसफर की बात करना है। अगर ऐसी बात की तो पुलिस से शिकायत करूंगा। इस बात पर नाराज होकर पुत्तन सिंह अपने पिता भोला सिंह और साथ में लखन सिंह और गुड्डू सिंह को साथ में लेकर लाठी डंडे लेकर आया और पुत्र उदय राज को मारने पीटने लगा पीड़ित व्यक्ति की पत्नी प्रभा देवी और पुत्र प्रमोद कुमार तथा संतोष सिंह बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की आरोपियों द्वारा मारपीट करने से पुत्र उदयराज सहित पत्नी और अन्य दोनों लोगों को भी गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने पुलिस से दंबगो के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है जांच की जा रही है। घायल हुए लोगों का मेडिकल करवाया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!