उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फतेह नगर करसुमा गांव में एक अधेड़ बीती रात अपनी घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी अचानक बारिश होने लगी और वह नींद से उठा और खुली छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतेह नगर करसुमा गांव निवासी श्रीपाल का 50 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था।

तभी अचानक बारिश होने लगी और वह नींद से उठा और खुली छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!