G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला चिकित्सालय में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रुति, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में में कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर (नवजात बच्चियों/मां के माध्यम से) बेबी किट भेंट कर अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला अस्पताल में जन्मी 24 बच्चियों को उपहार स्वरूप 01 बेबी किट, 01 सेट वस्त्र, 01 बेबी बेड, 01 बेबी बैग, 01 सेट खिलौना, 01 बेबी कंबल और बच्चियों के माताओं को एक-एक साड़ी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ, सीएमएस पुरुष/महिला, डीपीएम, जिला मलेरिया अधिकारी सहित अन्य चिकित्साकगण सहित बच्चियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share