उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप बीती शाम दो बाइको की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के शिमौर गांव निवासी परमेश्वर का 22 वर्षीय पुत्र शिव सिंह बाइक पर सवार होकर कल शाम 5 बजे अपनी माँ राजेश्वरी को कस्बा गाजीपुर दवा करने जा रहा था। जब वह इन्द्रो पुल के समीप पहुंचा तभी सामने से आई एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें शिव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया तुरन्त उसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पहुचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही कानपुर ले जाते समय रास्ते मे शिव सिंह की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!