उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसे क्षुब्ध होकर पत्नी ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी शैलेंद्र और और उसकी 21 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी सीमा देवी ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share