उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र के हसवा कस्बे में चोरों के आतंक से घर-घर हड़कंप मच गया। रात के सन्नाटे में घरों और ट्यूबवेलो को चोर अपना निशाना बना रहे है। जिससे गाँव-गाँव घर-घर के लोग चोरों से परेशान है। थाना क्षेत्र की हसवा पुलिस चौकी के हसवा कस्बे के पासिन पुरवा निवासी जागेश्वर पासवान ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि गाँव के ही मजर भाई के ई रिक्शा को किराये पर चलाते है।और देर शाम ई रिक्शा चला कर खड़ा कर दिया गया। सुबह जब ई रिक्शा निकालने के लिए पास गये तो दोनों सीटों के ताले टूटे हुए पडे हुए थे। जब दोनों सीटों को उठा कर देखा तो दोनों सीटों के अंदर लगे चार बैटरियों को तार काट कर चोर चुरा ले गए हैं। जिससे दो वक्त की रोजी चौपट हो गई है।पीड़ित जागेश्वर पासवान ने बताया कि चोरों ने ई रिक्शा की दोनों सीटों के अंदर से तार काट कर चार बैटरी चुरा ले गए हैं। वही कस्बे के अजयपाल पासवान अपने खेत में मकान बना कर रह रहा है। तभी बीती रात घर के अंदर से दो बकरी चोरी हो गई हैं।पीड़ित अजय पाल ने बताया कि दोनों बकरियों कीमत 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वही इस मामले में हसवा चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा पुलिस की टीम लगाई गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By