उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान की 4 वर्षीय पुत्री विनीता बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसको किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिसके चलते मासूम विनीता की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!