उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज एनएच 2 पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव निवासी नरेश यादव का 35 वर्षीय पुत्र ज्ञान यादव की बाइक पर सवार होकर गांव निवासी जोकरन यादव आने घर मे हो रहे छठी बरहो के कार्यक्रम के लिए रिश्तेदारों में निमंत्रण बांटने जा रहे था।

जब वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज एनएच 2 पर पहुंचे तभी एक दूसरी बाइक सवार उनकी बाइक के अगले पहिए में कट मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक ज्ञान यादव रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक घायल को होश नही आया था हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!