उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव के समीप बाइक और मोपेड की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चरई गांव निवासी स्व. भवानीदीन का 85 वर्षीय पुत्र राम औतार अपनी मोपेड बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी गांव निवासी राम बहादुर का 19 वर्षीय गोलू परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था तभी दोनों में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गये। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!