उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के किशनपुर रोड रेलवे ओवर ब्रिज के समीप एक अज्ञात वृद्ध की ओमनी कार की टक्कर से मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खागा कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप पैदल जा रहे अज्ञात वृद्ध उम्र लगभग 65 वर्ष को एक ओमनी कार टक्कर मारकर फरार हो गयी। जिससे वृद्ध की मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दिनांक 16 सितम्बर को समय लगभग 4 बजे रेलवे ओवरब्रिज के समीप पैदल जा रहे वृद्ध को एक ओमनी कार टक्कर मारकर फरार हो गयी।वही राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजवा दिया। जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही कोतवाली पुलिस ने शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पायी है। और काफी समय तक शिनाख्त कराने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!