G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माह के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी में श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय इंटर बालिका कालेज बिन्दकी में जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के सयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, कृषि, सिंचाई, शिक्षा , माध्यमिक शिक्षा, नलकूप, बैंक आदि विभागो से संबंधित कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 07 का मौके पर अधिकारियो द्वारा निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरल एव सहज भाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के मनाशनुरूप प्राप्त शिकायतों का सात दिन के अन्दर हर हाल गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों में दोनो पक्षों के सामने हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उपनिदेशक कृषि, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share