उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के अढौली गांव में एक वृद्ध रात को अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी हल्की बूंदाबांदी होने पर वह नींद में उठा और हड़बड़ाहट में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अढौली गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर का 60 वर्षीय पुत्र राम अवतार बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी रात में हुई बूंदाबांदी से उसकी नींद खुली और वह हड़बड़ाहट में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By