उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बेनी खेड़ा गांव के समीप खेतों में जानवरों के लिए चारा काटने गई किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसने घर आकर अपने परिजनों को दी तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनी खेड़ा गांव निवासी महेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री प्रिया अपने खेतों में जानवरों के लिए चारा काटने गई थी। तभी उसको खेत में जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तुरन्त किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार न होता देख किशोरी को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share