G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ के समीप बीती शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पूर्व प्रधान को टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के चखेंडी मजरे वाहिदपुर गाँव निवासी स्व. अमर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र पूर्व प्रधान विजय सिंह पटेल किसी काम से शहर गए थे। वहां से वापस घर जाते समय लगभग साम 7:00 बजे सनगांव गाँव के मोड़ के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share