उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप एक तेज रफ्तार लोडर बाइक चालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानियों ने इलाज के लिए उसको नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचा है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी नंदलाल का 24 वर्षीय पुत्र अजय किसी काम से जहानाबाद जा रहा था।

जब वह कस्बे के समीप पहुंचा तभी उसको एक तेज रफ्तार लोडर टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक अजय रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानियों ने उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!