उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के सरांय शहजाद गांव में एक युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरांय शहजाद गांव निवासी ह्र्दयराम का 27 वर्षीय पुत्र रजोल यादव अपने घर की छत पर सो रहा। तभी वह संदिग्ध अवस्था मे छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक छोटी से गोमती रखकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। अपने पीछे अपनी पत्नी अंजना व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share