उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव मे घर मे बच्चे खेल रहे थे। और गैस चूल्हे पर दूध से भरा भगौना चढ़ा हुआ था जिसमे दूध खौल रहा था। गैस चूल्हे में धक्का लगने से दूध से भरा भगौना 7 वर्षीय बालक के ऊपर पलट गया। जिससे बालक झुलस गया तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव निवासी शिव शंकर का 7 वर्षीय पुत्र रितुराज आज सुबह घर मे अपने भाई बहनों के साथ खेल रहा था।

तभी गैस चूल्हे पर चढ़ा खौलते दूध से भरा भगौना गैस चूल्हे में धक्का लगने से रितुराज के ऊपर पलट गया। जिससे रितुराज झुलस गया तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स बालक रितुराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!