उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप खेतों में धान की फसल को पानी देने के लिए बिछाए गए पाइप को समेटने गए किसान को सांप ने काट लिया। तुरंत किसान अपने घर गया और अपनी बाइक उठाकर इलाज करने के लिए खुद जिला अस्पताल पहुंच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शंकठा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने धान के खेतों में सिंचाई करने के लिए पाइप लाइन बिछाया था। आज सुबह वह पाइप लाइन समेट रहा था। तभी उसको सांप ने काट लिया तुरन्त सुनील अपने घर गया और अपनी बाइक उठाकर इलाज करने के लिए खुद जिला अस्पताल पहुंच गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!