उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एनएच 2 बिंदकी की मोड पर रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक व बाइक चालक दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी ल। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रदीप कुमार का 30 वर्षीय पुत्र सौरव किसी काम से मलवा थाना क्षेत्र के एनएच 2 बिंदकी मोड पर रोड पार कर रहा था।

तभी रोड से गुजरे टीवीएस अपाचे UP 71 A Z 6577 बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से सौरभ रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक चालक भी टक्कर लगने से वह भी रोड पर गिरकर घायल हुआ घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस सौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि बाइक चालक किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने चला गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो जिला अस्पताल पहुंचे और सौरव की हालत गम्भीर देख उसको रेफर करा कर अपने साथ लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!