उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव की पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक चालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय समाज सेवी को हुई तो मौके पर अपने एम्बुलेन्स लेकर पहुंचे समाज सेवी घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बनरसी गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल का 28 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पटेल उर्फ मिथुन बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब वह राधा नगर थानां क्षेत्र के ढकौली पुलिया के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ़्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे अंकित रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय समाज सेवी अशोक तपस्वी को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अशोक तपस्वी घायल को अपनी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!