उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गढ़ा गांव में महिला को जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात महिला ने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अफजलपुर गढ़ा गाँव निवासी जगन्नाथ की 60 वर्षीय पत्नी शांती देवी को बीती शाम ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शांती देवी की हालत गम्भीर देख उसको कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही मंझनपुर में डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By