उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के रिठवां मजरा बहादुरपुर ग्राम सभा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को दोपहर को आल्हा का आयोजन किया गया। आसपास के दर्जनों क्षेत्रों से महिला और पुरूषों एवं बच्चों ने आल्हा सुनने के लिए भीड़ पहूंची। ग्राम प्रधान हरि बिलास सिंह ने उत्तर प्रदेश की आल्हा सम्राट महिला गायक कलाकार काजल सिंह को पुष्प भेंट किया।इसके अलावा राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर अमर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मन्नी सिंह, ओम प्रकाश चौहान गोरेलाल सिंह, सत्य प्रकाश चौहान, एवं गाँव की दर्जनों महिलाओं ने महिला गायक कलाकार काजल सिंह फूलों की माला डाल कर स्वागत किया गया। गायक कलाकार काजल सिंह ने आल्हा-उदल की लड़ाई की पंक्तियों को सुनाते हुए कहाकि खट-खट खट तेगा बाजै, बाजै छपक छपक तलवार। चलै गुनव्वी औ जुगराती, ऊना चले बिलायत क्यार। जैसे दर्जनों शायरा सुनाया गया। श्रोताओं ने जमकर आनन्द लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर अमर सिंह, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी हरि बिलास सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मन्नी सिंह, ओमप्रकाश चौहान, गोरेलाल सिंह, सत्य प्रकाश चौहान,रामचंद्र कवि, अन्य लोग मैहजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
