उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के छतवापुर गांव के समीप बीती रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के छतवापुर गाँव निवासी स्व. राधेश्याम का 55 वर्षीय पुत्र जसवंत बीती रात अपने धान के खेतों में पानी लगाए हुए था। रात 3 बजे खेतो से घर वापस आते समय गाँव के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई जबर सिंह ने घटना की जानकारी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share