उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे स्थानीय पुलिस ने युवक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खिदरीपुर गाँव निवासी हरी किशन पटेल का 25 वर्षीय पुत्र अमन पटेल किसी काम से बाइक पर सवार होकर बिंदकी कस्बे गया था। तभी एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

वाहन की टक्कर से अमन रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल के इलाज में लग गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!