उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के दसवां मील के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन मोपेड सवार अधेड़ को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे मोपेड सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय समाज सेवी को दी गई। सूचना मिलते ही अपनी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे समाज सेवी घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी बाबूलाल का 60 वर्षीय पुत्र जयपाल मोपेड पर सवार होकर भैंस खरीदने जा रहा था।

जब वह दसवां मील के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजरे एक चार पहिया वाहन उसकी मोपेड को टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से मोपेड सवार जयपाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय समाज सेवी अशोक तपस्वी को दी गई। सूचना मिलते ही अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे समाज सेवी अशोक तपस्वी घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!