G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के द्वारिकपुर गांव के समीप अपने खेतों में काम करने गई किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात किशोरी ने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव निवासी सुंदर की 17 वर्षीय पुत्री रिंकी अपने परिजनों के साथ खेतों में काम करने गई थी।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात रिंकी ने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share