उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडरांव गाँव के समीप अंतिम संस्कार में सामिल होने आ रही महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार चाँदपुर थानां क्षेत्र के औरा गौरी गाँव निवासी खालिद की 40 वर्षीय पत्नी सयदा व उसकी सास अपने देवर की बाइक पर सवार होकर मलवां थानां क्षेत्र के सौरा गाँव रिस्तेदारी में हुई मिट्टी में सामिल होने आ रही थी। जब वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडरांव गाँव के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से सयदा रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।

तुरन्त उसका देवर उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजन तुरन्त प्राइवेट एम्बुलेन्स से कानपुर महिला को लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!