G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के कोरशम मजरे खेर का पुरवा गाँव के समीप यूकेलिप्टिस के पेड़ो की कटाई चल रही थी। तभी पेड़ काट रहे अधेड़ पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त साथियों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थानां क्षेत्र के कोरशम मजरे खेर का पुरवा गाँव निवासी पच्चू का 55 वर्षीय पुत्र श्रीकांत जो पेड़ कटाई का काम करता था। गाँव के समीप यूकेलिप्टिस के पेड़ो की कटाई चल रही थी। तभी पेड़ काटते समय एक पेड़ श्रीकांत के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर श्रीकांत गम्भीर रूप से घायल हो गया था। तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए बकेवर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share