G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के परवेज़पुर गाँव के समीप खेतो में काम करने गई किशोरी को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के परवेज़पुर गाँव निवासी राज कारन की 14 वर्षीय पुत्री कमला देवी गाँव के समीप अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसको किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वही किशोरी के परिजन शव को साथ लेकर अपने घर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share