G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के अढ़ईया गाँव के समीप किसी काम से पैदल जा रही महिला को रोड से गुज़रे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से महिला रोड पर गिरकर खून से लतफत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अढ़ईया गाँव निवासी राम चन्द्र की 55 वर्षीय पत्नी राम सवारी गाँव के समीप किसी काम से पैदल जा रही थी।

तभी रोड से गुज़रे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम सवारी रोड पर गिरकर खून से लतफत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ के केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share