उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के मौहार गाँव के समीप एनएच 2 पर रोड़ किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी हाइवे पेट्रोलिंग को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंची। और घायलो को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के दलापुर गाँव निवासी 26 वर्षीय पिकअप चालक बालकृष्ण व झूंसी निवासी संजय सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमन दोनों प्रयागराज से पिकअप लेकर कन्नौज गए थे।

वहाँ से वापस आते समय फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के मौहार गाँव के समीप एनएच 2 पर रोड़ किनारे खड़े कंटेनर में इनकीं पिकअप पीछे से जाकर टकरा गई। जिससे पिकअप में सवार दोनों घायल हो गए घटना की जानकारी हाइवे पेट्रोलिंग को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंची और घायलो को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share