G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे घायल अवस्था मे युवक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरहा गाँव निवासी महाबीर का 45 वर्षीय पुत्र मेवा लाल मजदूरी कर ई-रिक्से पर सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा गाँव के समीप पहुंचा तभी आनंंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार मेवा लाल घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था मे उसको गोपालगंज सीएचसी लेकर पहँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share