G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर रेलवे ब्रिज के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी घायल बाइक चालक के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुँचे परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला निवासी बिन्दा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह थानां क्षेत्र के तपस्वी नगर रेलवे ब्रिज के समीप पहुंचा तभी अचानक आये एक दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे उपेन्द्र रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना उसने अपने परिजनों को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share