G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जगमोहन का 32 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share