G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के किमिदयापुर गांव के समीप शौचक्रिया के लिए जा रहा किशोर मूर्ति कारीगर कान में मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे लाईन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के थानां बबेरू अनवान गांव निवासी गया दीन का 16 वर्षीय पुत्र सुरेश जो मूर्ति बनाने का काम करता था। वह अपने गाँव से किशन मौर्य के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वह राधा नगर थाना क्षेत्र के किमिदयापूर गाँव मे रुककर मूर्ति बनाने का कार्य कर रहा था। उसका साथी किशन मौर्य अपने गांव गया हुआ था। वह अकेला था और गाँव के समीप कान में मोबाइल की लीड लगा कर शौचक्रिया करने के लिए रेलवे लाईन पार कर रहा था। तभी माल गाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share