उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गांव के समीप खेतों में काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात महिला ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गांव निवासी श्री चंद साहू की 55 वर्षीय पत्नी गोमती साहू आज सुबह खेतों में काम करने गई थी।

तभी काम करते समय उसको सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share