उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर साइकिल से घूम रहा छात्र नदी में गिर जाने के उपरांत 17 घंटे बाद मछुआरों ने उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर कस्बा के वार्ड नंबर 8 अग्रवाल अधिकांस दक्षिणी भाग निवासी अंकित उर्फ गोलू पुत्र राम दास निर्मल की साइकिल से घूमते समय यमुना नदी में गिर जाने के कारण मौत हो गयी।

बताया जाता है कि दिनांक 8 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को समय लगभग साढ़े पांच बजे साइकिल से किशनपुर दादों पुल पर घूम रहा था। तभी अचानक साइकिल लड़खड़ाकर गिर गयी। जिसके कारण नदी में जा गिरा। जैसे ही गिरने की खबर सुनते ही आसपास के लोग दौड पड़े। और खोज बीन में जुट गए थे। लाख प्रयास के बावजूद वह नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को होते ही एस डी आर एफ व स्थानीय मछुआरों की टीम लगा दी गई थी। जिसे मछुआरों ने 17 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By