G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के चुनकाडेरा निवासी राजेश अन्ना जानवरो से खेतो की रखवाली करने खेत गया था। वापस घर आते समय रोड किनारे खड़ा हो गया। उसी बीच रोड से पुलिस की चार पहिया गाड़ी निकली जिसने रोड किनारे खड़े किसान को टक्कर मार दिया। पुलिस की गाड़ी से लगी टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि गाड़ी में सवार पुलिस के जवानों ने इंसानियत का परिचय देते हुए घायल किसान को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। भोर पहर किसान खेत की रखवाली कर वापस घर जा रहा था। उसी समय नहर पल के समीप पुलिस की गाड़ी निकली जिससे यह दुर्घटना हो गई। पुलिस के जवानों ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में घायल किसान को भर्ती कर वाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

By

Share
Share