G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बलईपुर गाँव के समीप एक साइकिल सवार अधेड़ रोड पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बलईपुर गाँव निवासी स्व. भग्गू का 60 वर्षीय पुत्र ननकू घर से किसी काम के लिए साइकिल पर सवार होकर गया था।

गाँव के समीप उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share