उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौथा मील के समीप बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला व बाइक चालक दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुंधन मंसूरपुर गांव निवासी सुरेश की 35 वर्षीय पत्नी सुमन जंगल से लड़कियां बिनकर घर जा रही थी।
तभी रायबरेली जनपद के लालगंज थानां क्षेत्र के पखरारी गाँव निवासी शुसील सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अभिषेक बाइक पर सवार होकर फतेहपुर रहा था तभी उसने सुमन को टक्कर मार दिया। जिसमें महिला सुमन और बाइक चालक अभिषेक दोनों घायल हो गए।
घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
