उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के बेलवारा गाँव के समीप आमने सामने से दो बाइको की भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया। तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्युलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खलारियन का पुरवा गाँव निवासी चंद्र प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था।

जब वह शहर से वापस अपने गाँव जा रहा था तभी थानां क्षेत्र के बेलवारा गाँव के समीप सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में मनोज घायल हो गया। तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्युलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share