उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप खेतों में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात महिला ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने घटना की सूचना नजदीकी समाज सेवी को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची समाज सेवी की एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी सुरेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी कुंती देवी गांव के समीप खेतों में काम करने गई थी।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने फोन कर समाज सेवी अशोक तपस्वी को घटना की जानकारी दी। तुरंत समाज सेवी अशोक तपस्वी ने अपनी एंबुलेंस को मौके पर भेज महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share