G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के भिटौरा गाँव के समीप दो बाइको की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने 108 नम्बर डायल कर सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भिटौरा बीसापुर गाँव निवासी किशन पाल का 40 वर्षीय पुत्र शिव करन मजदूरी करता है। वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था।

जब वह भिटौरा गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गयी। जिसमे शिव करन गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने 108 नम्बर डायल कर सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share