उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में घर की छत पर सोते समय अधेड़ नींद में उठकर छत से नीचे उतर रहा था तभी वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी शिवराज का 60 वर्षीय पुत्र उदल घर की छत पर सो रहा था तभी वह नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share