G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 में सोमवार की शाम साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भागूपुर मजरे औरेई निवासी रामपाल का पुत्र रामेश्वर मजदूरी कर साइकिल से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-2 पर पहुंचा उसी समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share