G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में बीती रात मानसिक तनाव के चलते 40 वर्षीय अधेड ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर निवासी मुन्नूलाल यादव का पुत्र जगदीश यादव ने बीती रात घर के अंदर फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पिता मुन्नूलाल यादव ने बताया कि उसका पुत्र डीसीएम चालक था तथा शराब पीने का आदी था शराब के नशे में आये दिन वह अपनी पत्नी रेखा देवी से मारपीट करता था बीती शाम शराब के नशे में घर आया था पत्नी द्वारा विरोध करने पर पत्नी को मारा पीटा और रात घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share