उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन के समीप गुरूवार की सुबह डयूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी मैकूलाल का 26 वर्षीय पुत्र शिवकुमार जो रेलवे में ठेकेदार के माध्यम से भर्ती हुआ था और सफाईकर्मी पद में तैनात था। आज सुबह लगभग आठ बजे काम करते समय टेªन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share