G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सात मील के समीप आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लेने से पीछे चल रहे ट्रक की भिड़ंत में खलासी घायल हो गया। जिसकी सूचना 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के कड़ा थानां क्षेत्र के अहमदगंज गाँव निवासी राम किशुन का 20 वर्षीय पुत्र नरेंद्र जो ट्रक खलासी है वह आज अपने बाबा ड्राइवर राजेन्द्र कुमार के साथ कबरई से ट्रक में गिट्टी लोड कर रायबरेली जनपद जा रहा था।

जब उसका ट्रक हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सात मील के समीप पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिससे पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। दोनों की टक्कर होने से पीछे वाले ट्रक में सवार खलासी नरेंद्र घायल हो गया। तुरन्त घटना की सूचना 108 नम्बर डायल कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल खलासी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share