G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरवेशपुर में घर से निकले 18 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को विच्छेदन के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दरवेशपुर गांव निवासी नईम का पुत्र हलीम शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। जिसका शव गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक के पिता नईम ने बताया कि हलीम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। साथ ही वह शराब पीने का आदी था। इससे पहले भी कई बार वह घर से निकल चुका था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share