G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव में अज्ञात महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महिला घायल हो गई। स्थानीय दुकानदार ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव में अज्ञात लगभग 45 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महिला घायल हो गई। स्थानीय दुकानदार सुमित कुमार ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही UP 32 BG 9794 एम्बुलेन्स के एमटी रोहित कुमार के पहुंचते ही स्थानीय दुकानदार सुमित कुमार घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share